प्रियंका चोपड़ा कब देगी गुड न्यूज़
प्रियंका चोपड़ा का विवाह निक जोनस के साथ पहली दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में संपन्न हुई। विवाह की भविष्यवाणी (फ्यूचर समाचार सितम्बर विशेषांक 2018 ) में की गयी थी। आज हम प्रियंका चोपड़ा के संतान और वैवाहिक जीवन का ज्योतिषीय विश्लेषण करने जा रहे हैं- 18 जुलाई 1982, जन्मसमय रात्रि - 00:30, जमशेदपुर, झारखण्ड में प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ। इस जन्मविवरण के साथ कुंडली बनाने पर मेष लग्न, वृषभ राशि की कुंडली बनती है। इनकी कुंडली में गुरु महादशा में शुक्र की अतंर्दशा में इनका विवाह संपन्न हुआ। यह महादशा मार्च 2021 तक रहेगी। वर्त्तमान गोचर में संतान कारक गुरु इनके अष्ठम भाव पर गोचरस्थ है। जहाँ से गुरु सप्तम दृष्टि से परिवार भाव को सक्रीय कर परिवार बढ़ने का संकेत दे रहे है। तथा मार्च माह के अंत में गुरु राशि परिवर्तित कर नवम भाव पर विचरण करने लगेंगे। तथा यहाँ से पंचम भाव अर्थात संतान प्राप्ति के योगों को बल देंगे। काल निर्धारक शनि का गोचर इस समय इनके भाग्य भाव पर हो रहा है। यहाँ से शनि दशम दृ...