Aaj Ka Rashifal 18 June: निर्जला एकादशी पर इन राशियों को मिलेगी श्रीहरि-लक्ष्मी की कृपा, अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

18 June Ka Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें कि आज निर्जला एकादशी है और आखिरी बड़ा मंगल है। राशिफल के अनुसार कुछ राशियों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है। सभी जातक जानें अपना आज का राशिफल।

aaj-ka-rashifal-18-june

Horoscope Today 18 June 2024 Tuesday: 18 जून 2024, मंगलवार को निर्जला एकादशी है। इस दिन जल दान करना और श्रीहरि की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आज स्वाति नक्षत्र और शिव योग हैं। इसके अलावा यह ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल भी है। चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि के कारण आज का दिन कैसा रहेगा, इसके लिए देखें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को मेहनत ज्यादा करनी होगी और परिणाम अपेक्षित नहीं मिलने से बेचैनी हो सकती है। व्यापारी वर्ग को कार्यों को पूरा करने में कुछ देर हो सकती है, जिसके कारण ग्राहक से भी नोकझोंक होने की आशंका है। सपनों को साकार करने के लिए आज का दिन युवा वर्ग के लिए बेहतर साबित हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा, रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लगातार पेट में हो रही समस्याओं को इग्नोर न करें।

वृष राशि

जो लोग अभी तक स्वतंत्र होकर कार्य करते थे, उन्हें आज से बॉस की निगरानी में कार्य करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को लेन-देन से जुड़े काम स्वयं ही करें, दूसरों को काम सौंपने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग अपने काम से ही मतलब रखें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। पार्टनर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भली-भांति समझेंगे और पूरा करने का प्रयास भी करेंगे। सेहत की दृष्टि से थकान और पैरों में दर्द होने की आशंका है, योग और व्यायाम के माध्यम से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए काम ज्यादा हो सकता है, पैनिक न हों, संयम से काम करें। व्यापारी वर्ग के प्रयास रंग लाएंगे और कारोबार का अच्छे से विस्तार करने में सफल होंगे। युवा वर्ग को यदि कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने का मौका मिले तो जरूर करें, क्योंकि तभी ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी प्रतिभा और कला के बारे में जान सकेंगे। घर के जरूरी काम वित्तीय व्यवस्था न होने के कारण रुक सकते हैं। दिनचर्या के मामले में नियमितता जरूरी है, तभी आप फिटनेस को मेंटेन कर सकेंगे।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को डाटा मिस होना, फाइल न मिलना या मशीन की खराबी जैसे अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन धन खर्च करने से पहले आवश्यक कार्य पर ही ध्यान दें, जो कार्य बहुत महत्वपूर्ण नहीं हैं उन्हें कुछ समय के लिए रोक कर रखना चाहिए। स्वभाव में परिवर्तन आए तो युवा वर्ग इससे परेशान न हों, क्योंकि समय के साथ हर परिस्थिति में ढलना ही समझदारी है। दांपत्य जीवन की कुछ परेशानियों का अंत होगा, आज डिनर बाहर करने का विचार बन सकता है। व्यर्थ की बातों पर विचार करने से न केवल समय की बर्बादी होगी बल्कि स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है, इसलिए चिंतन से बचें।

सिंह राशि

इस राशि के लोग तकनीक का प्रयोग करके कार्य को समय से खत्म कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग को जोखिम भरे निवेश से बचना होगा, क्योंकि आज के दिन शंका डूब सकती है। युवा वर्ग को व्यय पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए और अनावश्यक दिखावा नहीं करना चाहिए। घर के पेंडिंग कार्यों की शुरुआत आज से करें, जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। सेहत के लिए वादी भोजन से बचें, क्योंकि गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या राशि

कार्यों के लिए झूठे आश्वासन देने से सिंह राशि के लोगों को बचना चाहिए। प्रॉपर्टी डीलिंग में काम करने वाले लोगों को आज अच्छी डील मिलने की संभावना है। आज किसी भी तरह की उधारी से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आप चुनौतियों का सामना करके जीत सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में सीने में दर्द या जलन हो सकती है, तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करें।

तुला राशि

मार्केटिंग से जुड़े काम आज आपको सौंपे जा सकते हैं, वाणी मधुर रखेंगे तो काम भी आसानी से होते चले जाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज की स्थिति कुछ कठिन हो सकती है, कड़ी मेहनत के बाद काम हो सकते हैं। युवा वर्ग में रिश्तों की बातें हो सकती हैं, संभवतः रिश्ता तय भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ दूरियां आ सकती हैं, जिसकी वजह आपका क्रोध और कठोर वाणी हो सकती है। सेहत संबंधी मामलों में वाहन और अन्य कार्यों को बहुत सावधानी से करना होगा, क्योंकि गंभीर चोट लगने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जो लोग सीनियर पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अधीनस्थ की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखनी चाहिए। आपके अनुपस्थिति में कारोबार में आपकी जरूरत हो सकती है, अगर किसी यात्रा पर हैं तो वापसी की तैयारी शुरू करें। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक होने की आशंका है, लेकिन यह बहुत लंबे समय तक स्थायी नहीं रहेगी और कुछ ही समय बाद मूड सामान्य हो जाएगा। संतान अगर दूर रहती है, तो उससे मिलने जाने की योजना बना सकते हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि

कार्यस्थल पर आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग को क्षमता अनुसार सहयोग न मिलने से कार्य गति धीमी हो सकती है। युवा वर्ग में नया विचारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा, जो सभी को प्रभावित करेगा। अपनी परेशानियों को परिवार संग साझा करें, क्योंकि उनका सुझाव न केवल समस्याओं का समाधान करने में सहायक होगा, बल्कि मानसिक राहत भी प्रदान करेगा। मानसिक उलझनों में वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए सुबह जल्दी उठकर ध्यान जरूर लगाएं।

मकर राशि

अनुभवी व्यक्ति के संपर्क में रहने से आज आपको सीधे फायदा होगा। निवेश करना हो तो छोटे निवेश की दिशा में विचार करें, क्योंकि जानकारी की कमी से नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग को लव रिलेशन में उठापटक की समस्या हो सकती है। जॉइंट फैमिली के लोगों को चाचा ताऊ के साथ विवाद होने की संभावना है। मौसमी बदलाव से बचने का प्रयास करें, लू के असर से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी, लेकिन टारगेट हासिल करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। आय का कुछ हिस्सा बचत के साथ दान पुण्य के लिए अलग रखें। अपनी कमजोरियों पर काम करके इस पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता है, अन्यथा आज के दौर में युवा वर्ग पीछे रह सकते हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार ससुराल से आर्थिक सहायता मिल सकती है। सेहत में निद्रा की समस्या हो सकती है, आलस्य, नींद और थकान अधिक रह सकती है।

मीन राशि

मन में किसी तरह की उथल-पुथल होने के कारण ऑफिसियल कार्य के परिणाम अच्छे नहीं मिलने की आशंका है। आज के दिन व्यापारियों के साथ फायदेमंद डील होने की संभावना दिख रही है। पार्टनर के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, लेकिन आपको उन्हें मोटिवेट करते रहना चाहिए। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, सबका साथ मिलकर शाम का मनोरंजन पूरा होगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप आराम के बाद काम की शुरुआत करें।

Comments

Popular posts from this blog

Understanding Pitru Dosh Pooja: A Comprehensive Guide to Performing Shradh Pooja at Home

How to Generate Your Kundli by Date, Time, and Place of Birth

Will I have love or arrange marriage?