राहु गोचर फल 2019



मेष 


तीसरे भाव में राहु के गोचर के फलस्वरुप स्वयं की पहचान बनाने में सफलता मिलेगी। पुरुषार्थ से कार्य पूर्ण होंगे। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। कम्यूनिकेशन, सोशल मीडिया और इंटरनेट से जुड़े व्यक्तियों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। आय और लाभ क्षेत्रों के लिए किए गए प्रयासों के फल अनुकूल प्राप्त होंगे। काम निकालने में सफलता मिलेगी। 

वृषभ


राहु का गोचर दूसरे भाव पर हो रहा हैं, ऐसे में अचानक से धन की प्राप्ति होगी परन्तु धन रुकेगा नहीं। शेयर बाजार में धन निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल हैं। वाणी दूषित हो सकती हैं। कुटुम्ब से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। आंखों और दांतों से जुड़े रोगों के प्रति सावधान रहें। धन संचय के लिए उत्साहित रहेंगे। अविवाहितों के शादी के बंधन में बंधने के प्रबल योग हैं। 

मिथुन 


जन्मराशि पर राहु का गोचर रुके हुए कार्यों को पूरा करने की नीतियां देगा। बुद्धि और विवेक का प्रयोग अच्छे कार्यों में करें। दांपत्य जीवन के सुखों में कमी होगी। जीवन साथी से बहुत मतभेद उभर सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। अनचाहे लोगों से सावधान रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों कष्ट का कारण बनेंगे। योजना निर्माण के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई है। 

कर्क 


बारहवें भाव में राहु व्यर्थ के खर्च कराएगा। अनचाही यात्राओं पर जाने के अवसर बनेंगे। विदेश यात्राओं के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव और समस्याएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक संबंध टूट सकते हैं। अनिद्रा रोग प्रभावी हो सकता है। आंखों के नीचे काले घेरे पड़ सकते हैं। घर-परिवार के सुख में कमी रहेगी। मित्रों का साथ समय पर नहीं मिल पाएगा। नसों, दर्द, आंतों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या हो सकती है। 

सिंह 


एकादश भाव में राहु का गोचर धन व आय आगमन में वृद्धि करेगा। धन आएगा जरुर परन्तु टिकेगा नहीं। छात्रों को विद्या अर्जित करनें असहजता महसूस होगी। संतान सुख भी प्रभावित हो रहा हैं। अचानक से सफलता मिलना उत्साह बढ़ाएगा। नौकरी में परिवर्तन लाभदायक रहेगा। नए व्यापार की शुरु की जा सकती हैं। आर्थिक पक्ष से समय अनुकूल परन्तु इस समय में बड़े भाई बहनों से मतभेद सामने आ सकते हैं। 

कन्या 


उच्चस्थ राहु कर्म भाव में राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। इस क्षेत्र में आगे आने के अवसर मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। अपने कार्य पूरे करने के लिए हर संभव प्रयास आप करेंगे। विवादों को कोर्ट-कचहरी में ले जाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र के कार्यों से घर से दूर जाना पड़ सकता हैं। विदेश में रहने के प्रबल योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की कमियों को अनदेखा करने से बचें। 

तुला 


राहु नवम भाव में भाग्य के सहयोग में कमी करेगा। छोटे भाई बहनों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यो को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। सफलता हाथ से निकल सकती हैं। पिता के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। व्यावसायिक यात्राओं के असफल रहने के योग हैं। माता की सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती हैं। व्यापारिक क्षेत्र में कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। 

वृश्चिक 


स्वास्थ्य के पक्ष से समय प्रतिकूल हैं। छुपे हुए क्षेत्रों से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। कुटूम्ब के साथ पैतृक संपत्ति के मामलों तनाव का कारण बन सकते हैं। शत्रु कष्ट का कारण बन सकते हैं। परिवार के साथ व्यर्थ के विवादों से बचें। अप्रत्याशित धन प्राप्ति संभावित हैं। कोई गंभीर रोग हो सकता है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। विदेश यात्राओं में हानि संभावित हैं। रहस्यमयी विषयों में रुचि जागृत होगी। 

धनु 


साझेदारों से विवाद सामने आ सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्रों में हानि हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। झूठे आरोपों से सावधान रहें। गृहस्थ जीवन में व्यर्थ के विषय तनाव बढ़ा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी पर अविश्वास और शक करने से बचना होगा। व्यापारिक क्षेत्रों से हानि की स्थिति बन सकती हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी रहेंगीं। नए दोस्‍त बनने और धन लाभ की ओर संकेत करता है। 

मकर 


राहु छ्ठे भाव में गोचर करेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे। मानसिक शांति सहज प्राप्त होगी। शेयर बाजार में धन लगाने से बचना होगा। विदेश यात्रा के योग बने हुए है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। किसी चिकित्सिय जांच से गुजरना पड़ सकता है। पिता कार्यक्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। माता कठोर हो सकती हैं। मेहनत के अनुरुप सफलता कम मिलेगी। 

कुम्भ 


राहु का गोचर पंचम भाव में शुभ फल नहीं देता हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में बाधा देगा। संतान के कारण कष्ट या मतभेद भी उत्पन्न हो सकता है। किसी नए कार्य में हाथ ना डालें और तात्कालिक लाभ की प्रवृत्ति से बचें। कुछ आवेशित करने वाले अवसर आएँगे उनसे बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी। बड़े निवेश न करें। संतान का ध्यान शिक्षा से भटक सकता हैं। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। 

मीन 


चतुर्थ भाव में राहु की स्थिति पारिवारिक सुख में कमी और परिवार से दूरी का कारण बनेगी। नए मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान में कमी के प्रति सचेत रहें। माता की सेहत में कमी चिंता का कारण बनेगी। छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में जल्द विश्वास करने से बचें अन्यथा धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्राएं करने के अवसर बन सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Who is the Best Astrologer in India? A Detailed Insight into India’s Top Astrological Experts

How to Generate Your Kundli by Date, Time, and Place of Birth

Understanding Pitru Dosh Pooja: A Comprehensive Guide to Performing Shradh Pooja at Home