दीपिका रणवीर करेंगे विवाह या...
बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिमेल स्टार
बॉलीवुड में सबसे अधिक वेतन पाने वाली हीरोइन दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शॉट दिखाए हैं और हर रोल में अपना सिक्का मनवाया है। कॉमेडी से लेकर रोमांस तक और माफिया से लेकर युद्ध के मैदान तक, दीपिका ने कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने 'पीकू', 'तमाशा' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी तीन बिलकुल अलग तरह की फिल्में कीं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर खूब चलीं। 'राम-लीला।।।" फिल्म से जब दीपिका का नाम रणवीर के साथ जुड़ा, तो रणवीर के दिन भी पलट गए। जिस दिन से दीपिका ने रणवीर की जिंदगी में आई है, इंडस्ट्री में उनके सितारे बुलंद हो गए।
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने भी इन दोनों को 'राम-लीला' के बाद 'बाजीराव मस्तानी' में फिर एक साथ कास्ट किया और इनकी केमिस्ट्री बॉलीवुड की एक अन्य सीनियर और सुपरहिट जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर आगे निकल गई। दीपिका भले ही अभी हिचकती हैं लेकिन रणवीर अपनी इस लकी चार्म को 'पब्लिक में डिस्प्ले करते दिखते हैं।
इससे पहले 'ओम शान्ति ओम' में डबल रोल से चर्चा में आई दीपिका ने चांदनी चौक टू चाइना, लव आज कल, लफंगे परिंदे, ब्रेक के बाद, आरक्षण, देसी बॉयज, कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला-राम लीला, फाइंडिंग फेनी, हैप्पी न्यू ईयर, पीकू, तमाशा और बाजीराव-मस्तानी जैसी कई पॉपुलर फिल्में की हैं। समीक्षक मानते हैं कि दीपिका आज अपने करियर के इस मुकाम पर हैं कि उन्हें फिल्म हिट कराने के लिए किसी बड़े हीरो के नाम की जरुरत नहीं है। बल्कि बड़े स्टार्स खुद उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं।
फिल्मो में अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिये बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली दीपिका ने अभिनय के क्षेत्र में कई सारे अवार्ड हासिल किये है जिसमे तीन फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है। दीपिका पादुकोण महशूर बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी है और खुद भी बैडमिंटन की बड़ी अच्छी प्लेयर है।
दीपिका न केवल बॉलीवुड बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है। यही वजह है कि वो अभी हॉलीवुड की एक फिल्म “xxx:The return of xander cage “ जिसमे मशहूर हॉलीवुड स्टार विन डीजल है के साथ काम कर रही है और यह फिल्म भी जल्दी रिलीज़ होने वाली है।
दीपिका पादुकोण अपने परिवार को बेहद महत्व देती है और परिवार के बहुत करीब है मुंबई में रहने और काम में इतना बिजी होने के बाद भी वो अपने परिवार से मिलने बैंगलोर जाती रहती है। वो कहती है मैंने अपने काम और परिवार को एकदम अलग रखा है क्योंकि मेरी जिन्दगी में मेरे परिवार से बढकर मेरे लिए कुछ भी नहीं है।
दीपिका अभी “बाजीराव मस्तानी“ के बाजीराव यानि रणवीर सिंह को डेट कर रही है और इनके साथ इनका अभिनय कमाल का रहता है। दीपिका अपने रिश्तों को लेकर बहुत सजग और सहज रहती है।
रणवीर है एक जिंदादिल इंसान
आईये अब बात करते है एक्टर रणवीर सिंह की, रणवीर सिंह बेहद उर्जा से भरपूर कमाल के एक्टर है और यह उन्होंने अभी हाल ही में आई अपनी फिल्म“ बाजीराव-मस्तानी“ में अभिनय से जाहिर कर दिया है और इसके अलावा रणवीर अपनी एनर्जी के साथ साथ अपने अतरंगी फैशन की वजह से भी जाने जाते है। रणवीर सिंह का पूरा नाम है “ रणवीर सिंह भवनानी “ है लेकिन बॉलीवुड में वो अभी केवल रणवीर सिंह के नाम से जाने जाते है और इसके पीछे जब रणवीर सिंह से पूछा गया तो उनके अनुसार यह सरनेम उनके लिए लक्की साबित नहीं हो रहा था।
इसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में एक ब्रांड की तरह कम अहमियत मिल रही थी, स्वयं रणवीर सिंह के शब्दों में “रणवीर सिंह”मुझे अधिक सूट करता है। आपको एक खास बात बता दें कि रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के ही मौसी के बेटे है क्योंकि सोनम कपूर की माँ का सरनेम भी शादी से पहले भवनानी था। रणवीर सिंह उन गिने चुने लोगो में से भी है जो सेलेब्रिटी होने के बाद भी नये ख्याल और सामाजिक विषयों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते है।
दीपिका-रणवीर की हुई सगाई
दीपिका-रणवीर की जोड़ी वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित हुई और सफलता की ऊंचाईयां चढ़ी। दीपिका पादुकोण भले ही बार-बार अपने और रणवीर सिंह के बीच के करीबी रिश्तों से इंकार करें लेकिन सच तो यह है कि रणवीर खुद ही इस रिश्ते को मीडिया के सामने लाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब जब दीपिका रणवीर की हर बात में होती हैं, तो उनके स्टाफ ने भी दीपिका को ’भाभीजी का टेग दे दिया है।
दीपिका अपनी हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स की शूटिंग कर भारत वापस लौटी हैं। जिसके बाद रणवीर ने अपने पेरेंट्स को दीपिका का खास ख्याल रखने को कहा। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, रणवीर पेरिस में ’बेफिक्रे की शूटिंग में व्यस्त हैं, तो उन्होंने अपने माता-पिता को कहा कि दीपिका को घर का खाना बेहद पसंद हैं जिसे वह मुंबई में काफी मिस करती हैं।
जिसके बाद से रणवीर सिंह की बहन अक्सर दीपिका के लिए घर से खाना बनाकर उनके लिए ले जाती हैं। आने वाली खबरों के अनुसार दोनों के बीच एक खास रिश्ता जुड़ चुका है और बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई की खबर जोर पकड़ रही है। दीपिका पादुकोण और उनके कथित रणवीर सिंह के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों ने गुपचुप ढंग से सगाई कर ली है।
खबरों के अनुसार कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार के लोग आपस में मिले थे। मुलाकात में दोनों की शादी पर चर्चा भी हुई थी। गौर हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। इस साल की शुरुआत में ही दोनों के माता-पिता ने एक दूसरे से मुलाकात की और रोका तय कर दिया। खबर हैं रणवीर भी बेफिक्रे फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग खत्म कर जल्द ही परिवार के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं।
रणवीर-दीपिका को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि, दीपिका-रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसके चलते इन छुट्टियों को प्लान किया गया है। यह भी कहा गया है कि दीपिका अभी जल्दी में नहीं हैं और वे कम से कम दो साल बाद शादी करना चाहती हैं। भविष्य में इनका रिश्ता कहां तक जाएगा। आईये इनकी कुंडलियों से देखते है-
क्या कहती है इनकी कुंडलियां
इंटरनेट पर उपलब्ध जन्मविवरण के आधार पर दोनों स्टार्स की चंद्र कुंडलियों का विश्लेषण किया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जुलाई माह में 31 साल के हो चुके हैं और दीपिका जनवरी माह में 30 वर्ष पूरे कर चुकी है। रणवीर सिंह का जन्म ६ जुलाई १९८५ व दीपिका का जन्म ५ जनवरी १९८६ को हुआ है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुंडलियों का अष्टकूट मिलान में 36 में से 20 अंक प्राप्त हो रहे हैं। कुंडली मिलान में 20 अंक का आना, विवाह के लिए उपयुक्त माना जाता है। अत: कुंडली मिलान से इनके विवाह की राह आसान हो गई है। आईये अब कुंडलियों में अन्य योगों को देखते है-
रणवीर सिंह की चंद्र राशि कुम्भ है। गुरु नीच राशि में स्थित है। इनकी कुंडली में तृतीयेश मंगल का सप्तमेश सूर्य के साथ पंचम में बैठने के कारण अक्सर पुरुष मित्रों से इनकी मित्रताएं प्रेम प्रसंग में बदल जाती है। कुंडली में राहू-शनि का सप्तम दृष्टि से एक-दूसरे को देखना अविश्वास के कारण मित्रताओं का टूटना और एक नई मित्रता बनने की ओर संकेत कर रहा है।
शुक्र इनकी कुंडली में स्वराशि वृषभ में स्थित है। पंचम भाव सूर्य-मंगल की स्थिति के कारण पीडि़त है। शनि का प्रभाव भी पंचमेश बुध पर आ रहा है। वक्री शनि और नीच के गुरु का पंचमेश बुध को देखना प्रेम में भावनाऒं के आहत होने का कारण बनेगा। २०१७ का साल इनके रिश्तों में अविश्वास लाएगा और इनके रिश्तों में कुछ बाधाएं आएंगी। दीपिका की कुंडली में चंद्र तुला राशि में है। चंद्र कुंडली के लग्न में मंगल, केतु विराजमान है।
इनके सप्तम भाव पर राहू का होना, विवाह में विलम्ब दे रहा है। साथ ही सप्तमेश मंगल का अपने भाव को देखना वैवाहिक जीवन में विवाद और तनाव ला सकता है। करियर के पक्ष से दोनों कुंडलियां एक दूसरे की पूरक है। एक की सफलता दूसरे को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। अभी दीपिका पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है।
जनवरी 2017 में इनपर से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इसके बाद इन्हें शनि ग्रह तनाव नहीं दे पायेंगे। दोनों कुंडलियों में गुरु नीचराशिस्थ है। दोनों कुडलियों का अध्ययन यह कहता है कि 2017 में संबंधों में बड़ा बदलाव आएगा। सटीक जन्म समय के अभाव में, शादी के पहलू की भविष्यवाणी करने के लिए बहुत मुश्किल है। फिर भी आने वाले वर्ष का ग्रह गोचर निकट भविष्य में रिश्तों में बड़ा बदलाव अवश्य लाएगा.

Comments
Post a Comment