ज्योतिष के क्षेत्र में शोध हेतु जन्मविवरण चाहिए
संतान प्राप्ति काल निर्धारण" विषय पर हमारे यहां एक ज्योतिषीय शोध किया जा रहा है। ज्योतिष के शास्त्रीय सूत्रो, योगों और नियमों को लागू करते हुए संतान सुख प्राप्ति काल निर्धारण" करने हेतु यह शोध किया जा रहा है। शोध में संतान प्राप्ति की संभावनाओं पर विचार, यदि यह संभावनाएं है तो योगों की प्रबलता के आधार पर संतान का समय पर होना, संतान में विलम्ब एवं संतान में अतिविलम्ब जैसी समस्याओं के कारण पर अध्ययन कार्य किया जा रहा है। संतान की प्रतीक्षा कर रहे दंपतियों को इस शोध के द्वारा बहुत बड़ी राहत और सहयोग प्राप्त होगा। हमारा यह शोध संतान प्राप्ति की कामना कर रहे दंपतियों के लिए एक क्रान्तिकारी कदम सिद्ध हो सकता है। इस समाज कल्याण के कार्य में आपसे सहयोग अपेक्षित है। शोध हेतु ऐसे सभी विवाहित दंपतियों का जन्मविवरण की आवश्यकता है। जिन्हें संतान सुख प्राप्त हो चुका है। इस कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। निम्नलिखित जन्मविवरण आपसे अपेक्षित है- • माता का जन्मविवरण • पिता का जन्म विवरण • प्रथम संतान जन्मविवरण • अन्य संतान...