सूर्य का कन्‍या राशि में प्रवेश आपके करियर में ला सकता है तूफान, जानें राशिफल

                
वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार हर माह में सूर्य राशि परिवर्तन करता है और 30 दिनों के लिए एक ही राशि में गोचर करता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सूर्य का गोचर कहा जाता है। सूर्य को पिता-पुत्र के संबंध का कारक माना गया है। ये मान-सम्‍मान बढ़ाता है और सरकारी नौकरी पाने में मदद करता है।


सूर्य का गोचर सितंबर 2018 

साल 2018 में सितंबर के महीने में 17 तारीख यानि सोमवार के दिन सूर्य सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर कन्‍या राशि में प्रवेश करेगा और यहां पर अगले महीने यानि 17 अक्‍टूबर, 2018 तक शाम 7 बजे तक रहेगा। इस गोचर काल के दौरान कन्‍या राशि वाले लोगों को अनेक लाभ मिल सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं कि सूर्य का कन्‍या राशि में प्रवेश बाकी राशियों पर क्‍या प्रभाव डालता है और आपकी राशि के लिए ये गोचर कैसा रहेगा।

मेष राशि 

आपकी चंद्र राशि से सूर्य छठे भाव में प्रवेश करेगा। ये आपके लिए सकारात्‍मक समय है। आपके प्रतिद्वंद्वी कमजोर होंगें। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। सेहत के लिए भी अच्‍छा समय है।...Read More

उपाय : ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।। इस मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि 

सूर्य इस राशि के पचंम भाव में गोचर करेगा और इस कारण आप अपने निर्णय नहीं ले पाएंगें। संतान की सेहत खराब हो सकती है। ऑफिस में भी परेशानियां आ सकती हैं। सेहत भी खराब रहेगी। जीवनसाथी के करियर के लिए अच्‍छा समय है।...Read More

उपाय : रविवार के दिन भगवान विष्‍णु को लाल रंग के वस्‍त्र दान करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के चौथे घर में सूर्य का प्रवेश होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और सेहत पर भी इसका असर पड़ेगा। मां की सेहत भी खराब रह सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। आपके लिए अच्‍छा समय नहीं है।...Read More

उपाय : रविवार के दिन सफेद अनाज दान करें।

कर्क राशि 

सूर्य कर्क राशि के तीसरे भाव में रहेगा। ये समय आपकी सेहत के लिए अच्‍छा है। किसी पुराने रोग से मुक्‍ति मिल सकती है। सरकारी अधिकारी से लाभ मिल सकता है। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सैलरी बढ़ सकती है या प्रमोशन भी मिल सकता है।...Read More

उपाय : इस मंत्र का जाप करें – ऊं घृणि सूर्याय नम: ।।

सिंह राशि 

सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में रहेगा। इस दौरान आपकी वाणी में कटुता आ सकती है और आप अपने आसपास के लोगों का दिल दुखा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खलल पड़ सकती है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्‍यान रखें।...Read More

उपाय : रविवार के दिन गरीब लोगों को दवाएं दान में दें।

कन्‍या राशि 

सूर्य इस राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। धन का नुकसान हो सकता है। मान-सम्‍मान में कमी आएगी। सिरदर्द, बुखार, आंखों में दिक्‍कत या पेट की समस्‍या हो सकती है। थकान महसूस करेंगें। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है और मानसिक तनाव भी रहेगा।...Read More

उपाय : रविवार के दिन गुड़ का दान करें।

तुला राशि 

सूर्य आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा। विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत के लिए अच्‍छा समय नहीं है। खर्चा बढ़ेगा। सिरदर्द, बुखार, आंखों में दिक्‍कत या पेट की समस्‍या हो सकती है। गलत कार्यों से दूर रहें वरना आपकी मानहानि हो सकती है।...Read More

उपाय : श्री हरिवंश पुराण का पाठ रोज़ करें।

वृश्चिक राशि 

सूर्य आपकी ग्‍यारहवीं राशि में रहेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगें। पिता से कोई लाभ मिल सकता है।...Read More

उपाय : तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें लाल रंग के पुष्‍प और रोली डालकर रोज़ सुबह सूर्य देव को चढ़ाएं।

धनु राशि 

धनु राशि के दसवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र के लिए अच्‍छा समय है। सेहत अच्‍छी रहेगी और आय भी बढ़ेगी। समाज के ऊंचे लोगों से आपके संबंध बनेंगें। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नाम और शोहरत बढ़ेगी।...Read More

उपाय : रोज़ सुबह तांबे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।

मकर राशि 

सूर्य आपके नवम भाव में गोचर करेगा। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा खराब हो सकती है। उतार-चढ़ाव आते रहेंगें। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।...Read More

उपाय : रविवार के दिन तांबे के बर्तनों का दान करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के अष्‍टम भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस समय आपको अपने कर्मों का फल मिल सकता है। सेहत खराब हो सकती है। पेट का खास ख्‍याल रखें। अतीत में कोई गलत या बुरा काम किया है तो अब उसका फल भुगतना पड़ सकता है। पार्टनर को भी नुकसान होगा। अचानक कोई खर्चा आ सकता है। मानहानि के भी योग हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।...Read More

उपाय : रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन राशि

सूर्य आपके सप्‍तम भाव में गोचर करेगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय नहीं है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत का खास ख्‍याल रखें।...Read More

उपाय : रविवार के दिन तांबे का दान करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post